Xiaomi 14 और 14 Pro की कीमत का खुलासा, जल्द होंगे लॉन्च

 Xiaomi 14 और 14 Pro की अनुमानित कीमत

Xiaomi 14 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,299 युआन (लगभग 48,856 रुपये) होगी, जबकि 14 Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,399 युआन (लगभग 61,506 रुपये) होगी। Xiaomi 14 कई कलर ऑप्शन व्हाइट, ब्लैक, पिंक और ग्रीन आदि में आएगा, वहीं 14 Pro व्हाइट, ब्लैक और ग्रीन कलर में उपलब्ध होगा।
Xiaomi 14 में 6.36 इंच की Huaxing C8 OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक ब्राइटनेस होगी। यह एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड कंपनी के सेल्फ-डेवलप हाइपरओएस के साथ प्रीलोडेड आएगा। टिपस्टर ईशान अग्रवाल के अनुसार, Xiaomi 14 सीरीज में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज दी जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने